Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
12-Dec-2021 08:20 PM
PATNA: सीएनजी वाहनों की संख्या बढ़ने से पटना में इसकी खपत भी बढ़ गयी है। पटना में रोजाना 48 हजार किलो सीएनजी की खपत हो रही है। इसके लिए पटना में कुल 12 सीएनजी पंप बनाए गये हैं। सीएनजी की खपत को देखते हुए पंप की संख्या भी बढ़ाने पर काम हो रहा है। मार्च तक 8 नए सीएनजी पंप शुरू किए जाने की योजना है। मार्च तक पटना में कुल 20 सीएनजी पंप हो जाएंगे।
अभी फिलहाल 12 पंप से सीएनजी दी जा रही है। इसी महीने बख्तियारपुर के एसआर फ्यूल और बेली रोड के ऋत्विक पेट्रोल पंप से भी सीएनजी मिलने लगेगी। वही मार्च 2022 तक छह और सीएनजी पंप खुल जाने के बाद लोगों की परेशान कम हो सकेगी। बाते दें कि पटना में डीजल ऑटो के परिचालन पर रोक लगा दी है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
ऐसे में सीएनजी से चलने वाली ऑटो की मांग बढ़ गयी है। पटना में सीएनजी से चलने वाली वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। पटना में कुल 70 सिटी बस और 17 हजार ऑटो सीएनजी से ही चल रही है। इन वाहनों में सीएनजी भराने के लिए काफी लंबी लाइन लगती है। सीएनजी पेट्रोल और डीजल से सस्ता भी है। सीएनजी की कीमत पटना में 67.90 रुपये प्रति किलो है।
सीएनजी की खपत इतनी है कि लोगों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए मार्च तक 8 और सीएनजी पंप खोलने का विचार किया गया है। इन पंप के खुल जाने के बाद पटना में कुल 20 सीएनजी पंप हो जाएंगे। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। उम्मीद है कि लोगों को कतार में लगकर सीएनजी लेने की समस्या से छूटकारा जरूर मिलेगी।