Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
24-Jan-2021 09:12 AM
PATNA : पटना के नए डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह इन दिनों एक्शन में नजर आ रहे हैं. डॉक्टर चंद्रशेखर से पटना जिला अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है. वह लगातार अलग-अलग सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं. अचानक होता है मालूम नहीं पड़ता कब आने वाले हैं. दानापुर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया तो आधा दर्जन डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले. डीएम साहब के निरीक्षण में 6 डॉक्टर समेत 111 जीएनएम और तीन अन्य कर्मी ड्यूटी से नदारद पाए गए.
अनुमंडल अस्पताल में जिन डॉक्टरों की ड्यूटी होने के बावजूद वह मौजूद नहीं मिले उनमें डॉ सुरेंद्र शरण, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. स्वीटी ठाकुर, डॉ. तहसीन अख्तर और डॉ. बलराम प्रसाद शामिल हैं. इन सभी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश से अस्पताल के उपाधीक्षक को दिया है. इनके साथ साथ सभी जीएनएम और अन्य कर्मियों से भी जवाब तलब किया गया है.
अनुमंडल अस्पताल के बाद डीएम दानापुर लोक शिकायत निवारण कार्यालय पहुंचे. यहां ढाई सौ से ज्यादा लंबित मामलों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई. डीएम ने निर्देश दिया कि मामलों का तुरंत निपटारा किया जाए. इतना ही नहीं डीएम साहब ने थाने पहुंचे और वहां भूमि विवाद की सुनवाई का जायजा लिया. यहां 11 मामलों की सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया था. पटना के सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मियों के ऊपर एक्शन हो रहा है.