मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
30-Apr-2023 04:08 PM
By First Bihar
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 100वें ऐतिहासिक प्रसारण को पांच राज्यों के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने रविवार को पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के फतुहा विधानसभा में कटैया घाट पर हजारों लोगों के साथ सुना। इस मौके पर गंगा नदी के किनारे नाविकों, संतों, महिलाओं, एनसीसी के कैडेट्स एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि यह सभी के लिए गौरव की बात है कि आजादी के बाद भारत देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो सीधे और सबसे अधिक संवाद जनता के साथ करने में विश्वास रखते हैं। उन्हीं के शब्दों में उनके लिए मन की बात सिर्फ जनसंवाद नहीं बल्कि जनता रूपी ईश्वर की पूजा का प्रसाद है। जनता से सीधे तौर पर न सिर्फ संवाद करने का काम करते है बल्कि उनके किए प्रयासों को विश्व में पहचान दिलाने का भी काम करते है।
ऐसे व्यक्तिव के धनी को सुनकर एक सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है और आज सभी सुनने वालों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा को देखकर यह विश्वास हो गया है कि बिहार के लोग भी प्रधानमंत्री के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाकर एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए अभी से ही कमर कस ली है। 'मन की बात' के 100वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने उद्यमिता, लोकल फॉर वोकल, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जनभागीदारी जैसे सामाजिक विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया और सामाजिक निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे लोगों के किस्सों से जनता को प्रेरित किया।ऋ