Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
02-Oct-2019 09:16 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रेम प्रसंग में मर्डर का ताजा मामला सामने आया है पटना से जहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया. पकड़ाने के बाद लोगों ने उसका मर्डर कर दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.
बड़ी वारदात पटना जिले के पुनपुन थाना इलाके की है. जहां संबलपुर गांव में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से देर शाम मिलने पहुंचा. लोगों ने दोनों को मुलाकात करते हुए पकड़ लिया. लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. मृतक प्रेमी की पहचान परसा बाजार थाना के बकपुर गांव के रहने वाले मो. सिकंदर के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन कर मिलने के लिए घर बुलाया. जहां लोगों ने उसकी मर्डर कर दी. मृतक सिकंदर के पिता मो. क्यूम ने बताया कि मो. सिकंदर पुनपुन स्थित बाईपास के नीचे टेलर मास्टर का काम करता था. मंगलवार को और दिन की तरह वह काम कर के घर लौटा. उनका कहना है कि मंगलवार की शाम उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह घर मे किसी को कुछ बताये बिना शाम करीब छह बजे निकल गया. परिजनों को लगा कि किसी काम से बाजार गया है.
इसी बीच देर शाम आठ बजे सिकंदर के ही मोबाइल से किसी ने उसके घर पर फोन कर बताया कि सिकंदर फिलहाल सबलपुर में है और उसकी तबीयत खराब है. इतना सुनते ही घरवाले फौरन वहां पहुंचे. उन्होंने देखा कि सड़क किनारे सिकंदर पड़ा था. उसकी सांसे बंद हो गई थीं. जख्म को देखने से लगा कि किसी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के मामले में हुई है. पुलिस इसी बिंदु को आधार मानर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.