गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
20-Sep-2020 06:18 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. गंगा नदी में नहाने के दौरान एक बड़ी घटना हो गई है. गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग नदी में डूब गए. घटनास्थल पर इस वक्त अफरा-तफरी का माहौल है. एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है.
घटना पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग नदी में डूब गए. घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक गांधी घाट पर कुछ लोग नहाने के लिए गए हुए थे. इस दौरान 6 लोग गंगा नदी में डूब गए.
इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक डूबे हुए 6 लोगों में से 5 लोगों को सही सलामत नदी से निकाल लिया गया है. जबकि एक युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इन 5 लोगों को डूबने से बचाया है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है.
घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पीरबहोर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. लापता युवक की तलाश की जा रही है.