Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
03-Jun-2020 05:09 PM
PATNA : राजधानी पटना में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना पर राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पटना के डीएम और एसएसपी को नोटिस जारी किया है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने पटना डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर 15 दिनों के अंदर इस घटना के मामले में की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा मांगा है.
महिला आयोग की ओर से राजधानी पटना के राजीवनगर इलाके में हुए गैंगरेप की वारदात को लेकर जवाब मांगा गया है. बता दें कि राजीवनगर में ही बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. मिली जानकारी के मुताबिक नशे में धुत्त 6 बदमाशों ने एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि आरोपियों में पीड़ित लड़की का दोस्त भी शामिल है. जिसने लड़की को मिलने के लिए फोन कर बुलाया था. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की राजीव नगर थाना इलाके के एक कॉलोनी में रहती है. पीड़ित नाबालिग लड़की मूल रूप से नेपाल के बलरा जिले की रहने वाली है.

नेपाल की रहने वाली पीड़ित लड़की पटना में अपने जीजा के घर रहती है. पीड़िता एक अपार्टमेंट के अलग-अलग फ्लैट्स में घरेलू काम करती है. पीड़िता का जीजा सब्जी बेचता है. प्रेगनेंट होने की वजह से कुछ दिनों पहले ही बड़ी बहन ने अपनी मदद के लिए छोटी बहन को नेपाल से पटना बुलाया था. घर के कामों में बड़ी बहन की मदद करने के साथ ही पीड़ित लड़की उन फ्लैट्स में जाकर घरेलू काम भी कर रही थी, जहां उसकी बड़ी बहन काम करने जाया करती थी.
पीड़िता के मुताबिक रोशन और विकास नाम के दो लड़के उसका पिछले दो दिनों से पिछा करते थे. शाम को जब वो काम निपटा बहन के घर जब वापस जाती थी, तो उसका ये दो लड़के पिछा करते थे. रविवार की शाम उसे जबरन ये दोनों और इनके साथी लड़की को अपने ठिकाने पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया. पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुए वारदात की जानकारी पहले बहन और जीजा को दी. इसके बाद राजीव नगर थाना को सूचना दी गई.
एसएसपी के अनुसार मौर्य पथ में अरविंद कुमार के मकान में रहने वाले रौशन कुमार, एनटीपीसी खटाल इलाके के रहने वाले विकास कुमार, मजिस्ट्रेट कॉलोनी में मनिष सिंह के मकान में रहने वाले मिंटू कुमार और मौर्य पथ में ही रहने वाले अंशू कुमार उर्फ कारू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि फरार चल रहे इनके दो साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. इस वारदात को लेकर राजीवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस ने राजीव नगर, दीघा, रूपसपुर आदि इलाकों में छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है. दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.