बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
05-Apr-2020 07:55 AM
PATNA : भारत घूमने आए एक अमेरिकी मूल के दंपत्ति अपने 1 साल के बेटे के साथ पटना के दीघा में लॉकडाउव होने के कारण फंस गए थे. अमेरिकी नागरिक डेविड, उनकी पत्नी केली और 1 साल का बेटा पटना के दीघा में कई दिनों से फंसा हुआ था, जिन्हें शनिवार को पटना से कोलकाता रवाना किया गया.
इस दौरान पटना में तीनों का स्वास्थ्य जांच किया गया लेकिन उस दौरान तीनों में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं दिखा. यह तीनों 1 जनवरी से ही पटना के दीघा इलाके में रह रहे थे, यह लोग बोधगया राजगीर घूमने आए थे इसी दौरान कोरोना संक्रमण के कारण सभी पटना में फंस गए. जिस बस पर अमेरिकी दंपति और उनका परिवार था उस पर विदेश मंत्रालय भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी के नाम की एक चिट्ठी थी. उसमें लिखा था कि यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की एंबेसी ने अपने नागरिकों को पटना से कोलकाता भेजने के लिए आग्रह किया है जिसके बाद इन्हें विशेष विमान से वापस भेज दिया जाएगा.
चिट्ठी में बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और कोलकाता के डीजीपी का जिक्र था, उसमें अमेरिकी एंबेसी के एख अधिकारी और भारत सरकार के एक अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर था ताकि जरूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सके. पटना से जाते वक्त दंपति ने हाथ जोड़कर पुलिस को धन्यवाद दिया और कोलकाता के लिए निकल गए. इस बारे में पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि तीनों की स्वास्थ जांच कराई गई उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले. 30 अमेरिकियों के यहां होने की खबर मिली थी जिनमें से इन्हीं तीनों ने वापस जाने की इच्छा जताई थी जिसके बाद शनिवार को इन्हें पटना से कोलकाता भेज दिया गया.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...