मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
25-Feb-2022 07:28 AM
PATNA : पटना में बेखौफ अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार को पटना के कदमकुंआ इलाके में एक दुकानदार को अपराधियों ने गोली मारी थी. इस घटना में घायल राहुल का इलाज अभी भी चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बीती रात पटना के बिहटा में जन औषधि केंद्र के एक स्टाफ को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया.
रेफरल अस्पताल जन औषधि केंद्र में काम करने वाले रंजीत यादव को अपराधियों ने गोली मारी है. घटना डॉक्टर मीरा झा रोड में हुई है. मौके पर ही रंजीत यादव की मौत हो गई. घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक गुरुवार की रात तकरीबन 9:30 बजे रंजीत यादव अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था. तभी डॉक्टर मीरा रोड में अपराधियों ने उसे निशाना बनाया.
गोलियों की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचे तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे और रंजीत यादव की मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम रंजीत यादव को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी.
रंजीत यादव पांडे चक का रहने वाला था. अपराधियों ने उसे तीन गोलियां मारी है. रंजीत यादव के सिर में दो गोली जबकि सीने में एक गोली लगी है. पुलिस यह मान कर चल रही है कि अपराधियों का मकसद रंजीत यादव का काम तमाम करना था. इसीलिए सीने और सिर को निशाना बनाया गया. घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश भी देखा गया लेकिन किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया.