ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना में दुर्गा पूजा की धूम, गोलघर चौराहा पर केदारनाथ का नजारा, एक...

पटना में दुर्गा पूजा की धूम, गोलघर चौराहा पर केदारनाथ का नजारा, एक से बढ़कर एक पंडाल को देख हैरान रह गये लोग

21-Oct-2023 08:35 PM

By First Bihar

PATNA: शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन हैं। महासप्तमी के मौके पर सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खोल दिया गया है। मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है। दुर्गा पूजा के मौके पर राजधानी पटना में भव्य पंडाल बनाये गये हैं। तमाम पूजा समितियों की तरफ से इस बार देश के अलग-अलग मंदिरों के तर्ज पर पंडाल बनाये गये हैं जो अनवरत अपनी ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रहा है।

news image


 पटना में बने इन पूजा पंडालों को देखकर लोग भी हैरान रह गये। लोग सोचने को विवश हो गये कि हू-ब-हू इसे कैसे बना दिया गया। पटना के गोलघर चौराहा पर बना पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां उतराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल बनाया गया है। इस केदारनाथ मंदिर में मां दुर्गा विराजमान है। इस पंडाल को देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं और माता का आशीर्वाद ले रहे हैं। 

news image


वही पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनाए गये पूजा पंडाल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां राजस्थान के सरस्वती मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। इस पंडाल के अंदर और गेट पर अखरोट के छिलके से कारीगरी की गयी है। इस पंडाल को बनाने में करीब एक महीने से कारीगर लगे हुए थे। वही पटना को बोरिंग रोड चौराहे पर वृंदावन का प्रेम मंदिर बनाया गया है। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। डाकबंगला और बोरिंग रोड में अचानक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 

news image

यहां पंडाल के आस-पास रंग बिरंगी लाइट्स से सजावट की गयी है। यह भी लोगों का ध्यान अपनी आकृष्ट कर रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सड़कों के किनारे अस्थायी तौर पर दुकाने खोली गयी है जहां लोग विभिन्न तरह के व्यंजनों का स्वाद चखते देखे जा रहे हैं। वही पटना के इनकम टैक्स में ओडिशा के राधा कृष्ण मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाया गया है।

news image

वही पटना के एतवारपुर इलाके में गुजरात के द्वारिकाधीश मंदिर के दर्ज पर बिहार का सबसे बड़ा पंडाल बनाया गया है। जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं। जबकि पटना के ही बैरिया गोपालपुर में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के दर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। इन पूजा पंडालों को देखकर लोग भी हैरान हैं लोग अपने मोबाइल में इसे कैद करते देखे जा रहे हैं। पटना के हरेक पूजा पंडालों पर लोगों की भारी भीड़ सेल्फी और परिवार के साथ फोटो लेने के लिए लग रही है। दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।