Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप
31-Dec-2019 02:20 PM
PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां एक रिटायर्ड डीएसपी के ऊपर एक महिला को गायब करने का गंभीर आरोप लगा है. गायब महिला के बेटे ने एसएसपी गरिमा मालिक के दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला के बेटे ने पुलिस को एक सीडी भी सौंपा है. जिसमें डीएसपी की आवाज़ होने का दावा किया जा रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
रिकार्डिंग में डीएसपी की अश्लील बातें
घटना राजधानी के पत्रकारनगर थाना इलाके की है. रहस्यमय तरीके से गायब हुई महिला के बेटे की ओर से एसएसपी गरिमा मालिक के दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला के बेटे ने पुलिस को जो सीडी सौंपी है. बताया जा रहा है कि उसमें कॉल रिकार्डिंग है. इस सीडी में डीएसपी महिला को 20 तारीख के बाद अपनी पत्नी बनाने की बात कह रहा है. इस ऑडियो में डीएसपी की ओर से कई अश्लील बातें कही जा रही हैं. लिहाजा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
6 दिसंबर से गायब है महिला
रहस्यमय तरीके से गायब हुई महिला के बेटे ने लिखित शिकायत में रिटायर्ड डीएसपी के ऊपर गायब करने और किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की है. महिला बीते 6 दिसंबर से गायब है. बेटे ने बताया कि उसकी मां से 5 दिसंबर को दोपहर में आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी. फिलहाल मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा है. बेटे ने बताया कि 6 दिसंबर को उसकी पत्नी के मोबाइल पर मां के नंबर से एक मिस कॉल आया था.
कौन हैं आरोपी रिटायर्ड डीएसपी
आरोपी रिटायर्ड डीएसपी पूर्व में अगमकुआं और गांधी मैदान थाने के थानेदार रह चुके हैं. महिला के बेटे ने बताया कि जब डीएसपी पूर्व में अगमकुआं के थानेदार थे तब उन्होंने एक केस दर्ज किया था. जिसमें महिला का नाम था. डीएसपी अक्सर महिला को फंसाने की धमकी देते थे. मां के गायब होने के बाद बेटे ने जब कमरा खंगालना शुरू किया तो उसे अलमारी से एक सीडी मिली. इसी सीडी में कुछ आवाज़ रिकार्ड हैं.
महिला और डीएसपी का मोबाइल स्विच ऑफ
पत्रकारनगर थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. महिला के बेटे को जो सीडी मिली है. उसे पुलिस के हवाले किया गया है. पुलिस रिटायर्ड डीएसपी और उस महिला के सीडीआर को खंगाल रही है. पत्रकारनगर थानाध्यक्ष के मुताबिक महिला और पूर्व डीएसपी दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है. अब पुलिस डीएसपी के करीबियों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी हुई है.