ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल? CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल? काम की खब़र: आपको भी बदलवाना है अपने आधार में DOB, तो जरुर देखे यह खब़र; बदल गए नियम Char Dham Yatra : चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण इस सप्ताह शुरू, न्यूनतम शुल्क से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर लगाम Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 में गूंजा देसी दम: ‘Sarvam Edge’ करेगा बिना इंटरनेट के AI काम, गूगल Gemini और ChatGPT को टक्कर देने का बड़ा दावा Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान

पटना में डबल मर्डर से सनसनी, लूटपाट के बाद मां-बेटी की हत्या

पटना में डबल मर्डर से सनसनी, लूटपाट के बाद मां-बेटी की हत्या

02-Aug-2022 08:23 AM

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी बीच राजधानी पटना में एक साथ दो हत्या से दहशत फ़ैल गया है। घटना दानापुर के फुलवारीशरीफ के उफनपुरा वी प्वाइंट की है। यहां बेकरी व्यापारी विभास कुमार झा के घर में बदमाशों ने पहले जमकर लूटपाट की और फिर घर में मौजूद उसकी सास-बहु की हत्या कर दी। मृतक मां की पहचान मानती देवी झा के रूप में की गई है, जबकि बेटी पूनम कुमारी झा है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ घर में विभास कुमार झा की सास और पत्नी थी। बदमाशों ने पहले सास मानती देवी झा की हत्या कर दी, उसके बाद उनकी पत्नी पूनम कुमारी झा को भी मौत के घाट उतार दिया गया। 



हैरानी की बात तो ये है कि बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकाल लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर दिया। फिलहाल फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचेगी, जिसके बाद आगे की जांच की जाएगी। थानाध्यक्ष एकरार अहमद ने बताया कि जांच के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा। 



पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किसने की। बेऊर पुलिस और रूपसपुर पुलिस डबल मर्डर की जांच में जुटी हुई है। जयराम तिवारी, बैकरी के मैनेजर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विभाष कुमार झा की सास मानती देवी और पत्नी पूनम देवी झा की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।