घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
16-Dec-2021 12:33 PM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां नौबतपुर इलाके में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फील गई है. यहां एक महिला ने अपनी चाची और चचेरे भाई को जिंदा जलाकर हत्या कर दी है. ,मिली जानकारी के मुताबिक नौबतपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में जमीन बिक्री के पैसा को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने अपनी चाची और चचेरे भाई को जिंदा जलाकर मार डाला है. घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली, गांव वालों ने आरोपित महिला की जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित महिला भीड़ से बचाकर गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि आरोपित महिला और उसके सहयोगियों ने दोनों को कमरे में बंद करके जला दिया. आग की लपट एवं बदबू फैलते ही गांव के लोग वहां जमा हो गए. जब अंदर गए तो नजार देख आक्रोशित हो गए और उनलोगों ने आरोपित महिला की जमकर पिटाई शुरू कर दी. भीड़ में से ही किसी ने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी. सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस ने आरोपित महिला माधुरी देवी और उसकी पुत्री को लोगों के बीच से निकालकर अपनी गिरफ्त में ले लिया है. साथ ही दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है.
गांव के लोगों ने बताया की मृतका शांति देवी के पति लाल दास की मौत एक साल पहले ही हो गई है. लाल दास फायर बिग्रेड में नौकरी करते थे. रिटायर के बाद उन्हें जो पैसा मिला, उससे कन्हौली एवं बिहटा सरमेरा 78 पथ पर जमीन ली थी. साथ ही कोर्ट के आदेश पर लगभग 10 दिन पूर्व शांति देवी को 5 लाख रुपया मिला था. उसी पैसे एवं जमीन पर उनकी भतीजी माधुरी देवी की नजर लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि आरोपित माधुरी देवी अक्सर अपनी चाची पर जमीन लिखने का दबाब बनाती रहती थी.