Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
18-Feb-2024 12:34 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: राजधानी पटना में दो लोगों की हत्या करने के बाद शव को गायब कर दिए जाने का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में महिला और पुरुष की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है हालांकिं पुलिस ने कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस टीम दोनों शवों को तलाश कर रही है। मामला खुसरुपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया बिंद टोली की है।
जानकारी के मुताबिक, बिंदटोली गांव की एक महिला का किसी पुरुष के साथ अवैध संबंध था। पुरुष का महिला के घर आना जाना लगा रहता था। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी थी। इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। महिला का ससुर झुमलाल महतो और पति बल्लम महतो गुजरात में मजदूरी करते हैं। घर पर महिला भूखा देवी अपने चार बच्चों के साथ अकेले रहती थी।
इसी बीच महिला के मायके वालों को उसकी हत्या की जानकारी फोन पर दी। बेटी की हत्या की खबर मिलने के बाद मोकामा के सुल्तानपुर निवासी नाथो महतो की पत्नी सविता देवी अपने परिजनों के साथ फुलवरिया स्थित अपनी बेटी के घर पहुंची। मृतका के बच्चों ने अपनी नानी को बताया कि कुछ लोगों ने उनकी मां और घर आए शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर अपने साथ ले गए हैं।
बच्चों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद सविता देवी थाने पहुंची और पुलिस में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों शवों को तलाश कर रही है। महिला के साथ जिस पुरुष की हत्या की बात कही जा रही है उसका भी कुछ पता नहीं चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उधर, ग्रामीण एसपी ने कहा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच चल रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।