ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव

पटना: थाने में दो लड़कियों का जबरदस्त ड्रामा, एक ही युवक को दोनों ने बताया अपना पति, पुलिस के उड़े होश

पटना: थाने में दो लड़कियों का जबरदस्त ड्रामा, एक ही युवक को दोनों ने बताया अपना पति, पुलिस के उड़े होश

22-May-2021 02:08 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल एक थाने में दो लड़कियों ने जबरदस्त ड्रामा किया है. दोनों ने एक ही युवक को अपना पति बताया है. लड़कियों की बात सुनकर पटना पुलिस भी हैरान है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


घटना राजधानी पटना के फतुहा थाना का है, जहां थाने में घुसकर दो लड़कियों ने खूब बवाल मचाया. दोनों लड़कियों ने पुलिस के सामने एक ही शख्स को अपना-अपना पति बताया है. बताया जा रहा है कि 28 मई को जिस युवक की शादी तय है, उसे दूसरी लड़की ने अपना पति बता थाने में दोबारा विवाह करने का आरोपित बता दिया. दोनों ही लड़कियां की शिकायत सुन जब पुलिस ने न्याय देने कही तो बोलीं, न्याय नहीं पति चाहिए.


इस मामले में पटना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में निर्णय नहीं लिया जा सका है. दोनों लड़कियों की बातें सुनकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले लड़के की शादी वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ तय हुई है. 28 मई को विवाह की तिथि निर्धारित है. विवाह को लेकर दोनों पक्षों में तैयारियां चल रही हैं. 


इसी बीच शुक्रवार को गौरीचक थाना क्षेत्र के निवासी की पुत्री ने फतुहा के रहने वाले लड़के को अपना पति बता दिया. उसने लड़के की पहली पत्नी होने का दावा करते हुए फतुहा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी. लड़की की लिखित शिकायत पर पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया और फतुहा थाना ले आई. 28 तारीख को वैशाली निवासी जिस लड़की से फतुहा के लड़के की शादी होने थी, वह भी स्वजनों के साथ जानकारी होने पर थाने पहुंच गई. दोनों लड़कियां लड़के पर अपना-अपना दावा करने लगे. थाने में दोनों ही लड़कियां कहने लगीं कि ये मेरे हैं. लड़कियों की बातें सुनकर पुलिस को भी नहीं समझ आ रहा था कि करें तो क्या करें.


पुलिस का कहना है कि लड़के की पहले शादी हुई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। लड़का पहले से शादीशुदा है या 28 को पहला विवाह करने जा रहा है? ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा.