बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस
18-Oct-2022 08:21 AM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। पटना के फुलवारीशरीफ में दो जगहों पर NIA की छापेमारी चल रही है। PFI मामले में NIA की टीम सुबह से छापेमारी कर रही है। NIA की टीम फुलवारी शरीफ मे गजवा ए हिन्द से जुड़े मरगुब अहमद उर्फ़ दानिश के घर पहुंची है।
आपको बता दें, NIA की ये छापेमारी सुबह 5 बजे से ही चल रही है। भारी संख्या मे सुरक्षा बलों के साथ NIA के अधिकारी भी फुलवारीशरीफ पहुंचे है और गजवा ए हिन्द से जुड़े मामले में छापेमारी की जा रही है। लगभग 100 की संख्या में पुलिस बल छापेमारी करने पहुंचे हैं। इस बार कई महिला पुलिस कर्मियों को भी रेड में शामिल किया गया है। सुबह-सुबह NIA की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि ये पहली दफा नहीं है जब फुलवारीशरीफ में इस तरह की छापेमारी की जा रही हो।
गौरतलब है कि पिछले 8 सितंबर को NIA ने पटना के फुलवारीशरीफ समेत दरभंगा, मधुबनी, छपरा, अररिया और मुजफ्फरपुर समेत कई और जगहों पर छापेमारी की थी। दरअसल कुछ महीने पहले पटना में PM मोदी के दौरे से ठीक पहले पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ से कुछ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद PFI के आतंकी मंसूबों का भंडोफोड़ हुआ था। फुलवारी में आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी, उनके निशाने पर पीएम मोदी थे। तब बिहार पुलिस ने कहा था कि गिरफ्त में आये लोग एक आतंकी मॉड्यूल चला रहे थे और मुस्लिम युवकों का ब्रेनवॉश करने में लगे थे। फुलवारी शरीफ में आतंकियों को पीएम मोदी के दौरे से पहले ट्रेनिंग दी जा रही थी। बाद में इस मामले की जांच NIA ने करनी शुरू कर दी थी। इसी मामले में NIA ने आज छापेमारी की है।