ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना में दो दिन पहले जिसका अंतिम संस्कार हुआ वह जिंदा निकली, फेसबुक...

पटना में दो दिन पहले जिसका अंतिम संस्कार हुआ वह जिंदा निकली, फेसबुक पर लाइव आकर बोली.. अभी हम जिंदा हैं

13-Jul-2021 08:43 AM

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां 2 दिन पहले जिस लड़की का अंतिम संस्कार हुआ उसी लड़की ने फेसबुक पर लाइव आकरसबको हैरान कर दिया है. इस घटना के बाद से हडकंप मच गया है. 


दरअसल गौरीचक थाना के अंडारी गांव में 6 जुलाई को हत्या कर फेंके गए किशोरी के शव की पहचान पर सस्पेंस बरकरार है. पहचान का दावा करने पर शव को अंडारी गांव में रह रहे परिजनों को सौंप दिया गया था. किशोरी की मां ने पड़ोसी राकेश कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे मार डाला. इतना ही नहीं उसने शव को एक तालाब मैं फेंक दिया था. ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव बरामद करने के बाद उसकी पहचान कराई तो किशोरी की मां ने उसे अपनी बेटी बताया. इसके बाद 10 जुलाई को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था.


किशोरी की मां हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए फरियाद लेकर दर-दर भटक रही थी. इधर थानेदार लालमणि दुबे ने बताया कि किशोरी की मां ने जिस शव का अंतिम संस्कार किया है वह शव उसकी बेटी का नहीं था. क्योंकि उनकी बेटी ने 12 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ फेसबुक पर लाइव आकर कहा था कि वह अभी जिंदा है. उसे और उसके प्रेमी को तंग न किया जाए. यह फेसबुक दोस्तों को भी शेयर किया था. 


थानेदार ने कहा कि जांच के बाद ही मालूम हो पाएगा जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया है, वह वाकई में उसी की बेटी का था या नहीं. इसी के साथ सवाल भी खड़ा हो गया है कि अगर वह लड़की जिंदा है तो जिसका दाह संस्कार किया गया वह कौन थी. उसकी हत्या के पीछे किसका हाथ था और कारण क्या था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद बहुत कुछ स्पष्ट होने की आशंका जताई जा रही है.