ब्रेकिंग न्यूज़

22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

2021 में डीजल ऑटो का परिचालन होगा बंद, अभी से ही विरोध का मुद्दा खोज लिए जीतन राम मांझी

2021 में डीजल ऑटो का परिचालन होगा बंद, अभी से ही विरोध का मुद्दा खोज लिए जीतन राम मांझी

06-Nov-2019 05:41 PM

PATNA: बिहार में राजनीति करने के लिए मुद्दों की कमी हो गई है. जो काम 2021 में होगा उसको लेकर अभी से ही बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी मुद्दा बना लिए और इसका विरोध करने की घोषणा सबसे पहले कर दी. 


इस मुद्दे को लपकने वाले पहले नेता

बिहार में आपने देखा होगा की बस और ट्रेन के जेनरल बोगी में चढ़ने से पहले ही यात्री सीटों पर गमछा और रुमाल फेंक देते हैं और चढ़ने के बाद उस सीट का हकदार वही होते हैं. ठीक वैसे ही राजनीति में इस मुद्दे को सबसे पहले मांझी ने लपकने की कोशिश की है. जीतन राम मांझी ने आज कहा कि डीजल ऑटो पर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए प्रतिबंध लगाना गलत है. हजारों परिवारों से सरकार रोटी छीन रही है. पहले इसको लेकर वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए. हम इसका विरोध करते हैं. 

सरकार ने 2021 तक का दिया समय

नीतीश सरकार ने पटना सहित खगौल, दानापुर, फुलवारीशरीफ में डीजल ऑटो के परिचालन पर अप्रैल 2021 से पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया है. आज हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में प्रदूषण रोकने को लेकर सरकार की तरफ से बड़े फैसले किए गए हैं. पटना में ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो चलाने की मंजूरी दी गई है जबकि 15 साल पुराने सभी तरह के वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई है.


सीएनजी किट लगाने वालों को मिलेगा अनुदान

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नीतीश सरकार ने जो फैसले लिए हैं उसमें सीएनजी किट लगाने वाले लोगों को सरकार की तरफ से अनुदान देने का प्रस्ताव भी शामिल है. डीजल वाले ऑटो पर रोक के निर्णय के साथ-साथ सरकार सेवन सीटर तिपहिया वाहनों में सीएनजी किट लगाने के लिए 40 हजार रुपए का अनुदान देने का फैसला किया है. इसी तरह अगर पेट्रोल वाले ऑटो को सीएनजी किट में अपग्रेड कराना हो तो इसके लिए 20 हजार का अनुदान मिलेगा.