11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला
01-Feb-2021 08:10 PM
PATNA : राजधानी पटना में डीआईजी पंकज कुमार सिन्हा की मीटिंग में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब इस बैठक इस अहम बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे IPS अधिकारी राशिद जमा बेहोश होकर गिर पड़े. पटना होमगार्ड के कमांडेंट IPS राशिद जमा के बेहोश होते ही वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए के हॉस्पिटल भेजा गया.
घटना सोमवार की है, जब पटना में डीआईजी पंकज कुमार सिन्हा अपने दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे. इस दौरान पटना होमगार्ड के कमांडेंट IPS राशिद जमा की तबीयत अचानक ख़राब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े. इस दौरान वहां मौजूद बिहार पुलिस के अन्य अधिकारी काफी घबरा गए और उन्होंने जल्दी से एम्बुलेंस बुलाकार IPS राशिद जमा को बेली रोड के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया.
इलाज के बाद IPS राशिद जमा के सेहत में थोड़ी सुधार हुई है. आपको बता दें कि IPS राशिद जमा की वर्तमान में पोस्टिंग बतौर कमांडेंट पटना के छज्जूबाग इलाके में स्थित बिहार होमगार्ड मुख्यालय में है लेकिन उन्हें अग्निशमन की भी जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले राशिद जमा गोपालगंज के पुलिस कप्तान थे, जिन्हें 2 साल पहले 2019 में पटना लाया गया था. इस पूरे मामले पर बिहार होमगार्ड की DG शोभा अहोतकर से बात की गई. इनके अनुसार पिछले एक सप्ताह से राशिद जमा की तबियत खराब चल रही थी. उन्हें पहले से बुखार भी रह रहा था.