बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
21-Sep-2019 07:05 AM
PATNA : राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पटना के डेढ़ दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में सैकड़ों लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक पटना में अब तक 200 से ज्यादा डेंगू के मामले आ चुके हैं।
पीएमसीएच से मिली जानकारी के मुताबिक केवल शुक्रवार को डेंगू के कुल 36 नए मामले अस्पताल पहुंचे हैं। दो दर्जन से ज्यादा मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। डेंगू के जो मामले सामने आए हैं उनमें लगभग 200 मरीज अकेले पटना के हैं। इसके अलावा सीतामढ़ी, सारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सहरसा, भागलपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय से आये मरीज भी अपना इलाज कराने पहुंचे हैं।
डेंगू की वजह से पटना के जो इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं उनमें कंकड़बाग, कुम्हरार, कांटी फैक्ट्री, अशोक नगर, बाजार समिति, भागवत नगर, राम कृष्णा नगर, दीघा, कुर्जी, बुद्धा कॉलोनी, आनंदपुरी और पीरबहोर का इलाका शामिल है।