केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
09-Mar-2020 09:56 PM
By SUMITKUMAR
PATNA: पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना की पुलिस टीम को शराब कारोबरियों के यहां छापेमारी करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब घर में घुसते ही घर के मालिक और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि जिस समय छापेमारी करने दारोगा घुसे थे उस दौरान महिला नहा रही थी. जिससे लोग भड़क गए. यह घटना मेहंदीगंज के रानीपुर अड्डा के पास की है.
फायरिंग कर भाग निकले
भीड़ के हत्थे चढ़े मेहंदीगंज थानाध्यक्ष ने अपने बचाव में फायरिंग करते हुए किसी तरह वहां से भाग निकले. बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे ने गिरजा राय के मकान में अचानक जवानों के साथ छापेमारी करने घुस गए. जहां उस समय घर की महिलाएं नहा रही थी. जिसके बाद घर वाले ने इसका विरोध किया. तब वहां के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और थानाध्यक्ष की पिटाई कर दी.
थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे का सिर फटने से वे घायल हो गए. पुलिस कर्मियों ने आनन फानन में थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे का प्राथमिक उपचार कराया है. घायल थानाध्यक्ष ने हमला करने वाले लोगों पर कार्रवाई किये जाने की बात कही है. फिलहाल ASP मनीष कुमार इस मामले की जांच में जुट गए है.