Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद
13-Feb-2020 04:39 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां सड़क पर प्रदर्शन कर रहे दारोगा अभ्यर्थियों ने बवाल मचाया है. दारोगा अभ्यर्थी और होटल पनाश के कर्मी आपस में भिड़ गए हैं. दोनों ओर से पथराव किया गया है. हालांकि इस घटना में अब तक किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाना की पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है.
सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी हंगामा और प्रदर्शन कर रहे रहे थे. जिन्होंने आश्वासन के बाद प्रदर्शन को खत्म किया. लेकिन जब वे वापस लौट रहे थे. इस दौरान वे होटल पनाश के कर्मचारियों से भिड़ गए. दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाना की पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है.
दारोगा अभ्यर्थी बहाली की परीक्षा रद्द करने के लिए अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं. पटना के साइंस कॉलेज से जेपी गोलंबर तक प्रदर्शनकारी मार्च कर रहे थे. दारोगा अभ्यर्थी बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. हाथों में तिरंगा लिये और माथे पर काली पट्टी बांधे दारोगा अभ्यार्थी हंगामा कर रहे थे. अभ्यर्थी दारोगा बहाली परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी 4 फरवरी को दारोगा अभ्यर्थियों ने पटना के कारगिल चौक को जाम कर प्रदर्शन किया था. जेपी गोलंबर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया था साथ ही लाठीचार्ज भी किया था.