ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / पटना में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, भोजपुरी कलाकार की...

पटना में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, भोजपुरी कलाकार की स्पॉट डेथ

06-Oct-2020 08:25 AM

PATNA : पटना में दर्दनाक सड़क हादसे में एक भोजपुरी कलाकार की मौत हो गई, वहीं युवती गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया. उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

हदसा कोतवाली थाना इलाके के बुद्ध मार्ग के जीपीओ फ्लाईओवर की है. जहां तेज  रफ्तार कार ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार  प्रिंस कुमार नामक भोजपुरी कलाकार और उसकी साथी कलाकर सड़क पर गिर गई. तभी कार ने दोनों को रौंद दिया. जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती गंभीर रुप से घायल हो गई.घायल युवती का इलाज चल रहा है.

मृतक की पहचान भोजपुरी कलाकार प्रिंस बबुआ के रुप में की गई है. वहीं घायल युवती की पहचान प्रयागराज निवासी किरण बाला के रूप में की गई है। बताया गया कि दोनों गोला रोड पर गाने की शूटिंग के लिए जा रहे थे. प्रिंस कोतवाली थाना क्षेत्र की नागेश्वर कॉलोनी में एक किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था. प्रिंस व किरण बाला भोजपुरी गायक हैं. घटना के समय वह गोला रोड पर गाने की शूटिंग करने जा रहे थे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.