ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कोरोना से बड़ा है यह संक्रमण, पटना की बिंदु की जान इसी ने...

कोरोना से बड़ा है यह संक्रमण, पटना की बिंदु की जान इसी ने ले ली

13-Apr-2020 10:37 AM

PATNA : दुनिया भर में कोरोना वायरस की चर्चा हो रही है. कोरोना ने दुनिया के हर हिस्से में कहर बरपा रखा है. लेकिन कोरोना से खतरनाक संक्रमण आज भी हमारे समाज में मौजूद है जी हां दहेज लोभियों के बीच यह संक्रमण लंबे अर्से बाद भी खत्म होता नहीं दिख रहा है. राजधानी पटना में एक बेटी को अपनी जान इसी संक्रमण के कारण चली गई. 

कार नहीं मिली तो कर दी हत्या

बाबा चौक के पास केसरी नगर में महिला के ससुराल वाले दहेज में कार मांग रहे थे. जब कार नहीं मिला तो महिला की हत्या कर दी. हत्या के बाद उसको सुसाइड बताने की साजिश भी की. लेकिन पुलिस ने पति आशुतोष और ससुर सुभाष प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इन लोगों ने आयरन के तार से महिला का गला घोटकर मार डाला. जिसके बाद मृतका के पिता विजय कुमार सिंह ने ससुराल के लोगों पर केस दर्ज कराया. मृतका का मायका पुनाईचक में है.

6 माह से मांग रहा था कार

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई आशुतोष 6 माह से कार का डिमांड कर रहा था. हमलोगों ने बताया कि कार देने की स्थिति नहीं है. कार को लेकर 6 माह से बहन को प्रताड़ित और पिटाई किया जा रहा था. लेकिन बाप और बेटों ने मिलकर हत्या कर दी. मृतका के बच्चे काफी देर तक रो रहे थे. जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मृतका बिंदु की शादी तीन साल पहले ही आशुतोष के साथ हुई थी. एक 2 साल और एक नौ माह की बेटी है.