ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

पटना में करंट लगने से 2 महिलाओं की मौत, घर में मचा कोहराम

पटना में करंट लगने से 2 महिलाओं की मौत, घर में मचा कोहराम

21-Sep-2021 10:29 AM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां करंट लगने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ये दोनों मौतें पटना के अलग-अलग जगहों पर हुईं हैं. 


पहली घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के छक्कन बीघा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, नौबतपुर थाना क्षेत्र के छक्कन बीघा निवासी राज बलम मांझी की 55 वर्षीय पत्नी मनिया देवी सुबह में घर के पास स्थित खेत में सब्जी तोड़ने के लिए गयी थी. इस दौरान बिजली का तार टूटकर गिरा और महिला चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 


दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के पतलापुर में हुई. बताया जाता है कि पतलापुर निवासी गणेश सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी घर के पास टूटे तार के चपेट में आ गई थी. परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतका के परिजनों ने बताया कि पतलापुर में सर्विस लेन का धारा प्रवाहित तार टूट कर रास्ते में गिरा हुआ था. जिसके चपेट में आने से रेखा देवी की मौत हो गई. थानाध्यक्ष शफीर आलम ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है. मृतका के परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं की.