मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
28-Dec-2020 08:44 AM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस को लेकर संकट अभी कम नहीं हुआ है. बिहार में रविवार को कोरोना के 545 नए मामले सामने आएं, जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2.5 लाख के पार हो गई है. पिछले 24 घंटे में और संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों संख्या 1383 हो गई है. बिहार में फिलहाल 4923 एक्टिव केस हैं. इन मरीजों का इलाज चल रहा है.
पटना एम्स में रविवार को पुनपुन थानाध्यक्ष की पत्नी की मौत हो गई. पटना एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने बताया कि पटना एम्स में शास्त्री नगर के रहने वाले पुनपुन थानाध्यक्ष कुंदन सिंह की पत्नी नम्रता (35), कटिहार के अताउर रहमान (60), मिठापुर के शंभु कुमार सिन्हा (56), मधुबनी के प्रेमकांत दास (54) और पटना के रहने वाले योगेंद्र प्रसाद (79) की मौत हो गई.
उधर बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. कुछ दिनों से उनकी तबीयत ख़राब थी, जिसके कारण उन्होंने पने आवास पर ही अपना और अपनी पत्नी का कोरोना टेस्ट करवाया था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि एंटीजन टेस्ट में शनिवार को वे दोनों निगेटिव निकले थे. लेकिन रविवार को आरटीपीसीआर के रिजल्ट में उनको पॉजिटिव बताया गया.
वहीं दूसरी ओर बिहार के लोगों के लिए एक खुशखबरी है. केंद्र की स्वीकृति के बाद राज्य में जनवरी के अंतिम सप्ताह तक कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मिलने की उम्मीद है. पहले टीके के 28 दिन के अंतराल पर दूसरा टीका लगेगा. राज्य में हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन दिए जाने को तैयारी शुरू हो चुकी है.
आपको बता दें कि देशभर में चल रहे कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का अंतिम चरण अब समाप्ति की ओर है. पटना एम्स में भी तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है. पहले चरण में पांच लाख सरकारी और निजी अस्पतालों के कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिए जाने की तैयारी है. इसके लिए राज्यस्तरीय कोल्ड स्टोरेज में छह लाख वैक्सीन रखने की व्यवस्था की गई है.