Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह
13-Apr-2021 11:58 AM
PATNA : राजधानी पटना में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। पटना के पीएमसीएच में आज सुबह से कोरोना के 4 मरीजों की मौत हो गई है। सोमवार को पटना में एक बार फिर सबसे ज्यादा 1197 नए मरीज मिले। कोरोना के बढ़ रहे मरीजों में पटना जिला राज्य में लगातार टॉप पर बना हुआ है। इसके साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 6756 पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक 5579 पटना सदर प्रखंड में हैं। इसके बाद फुलवारीशरीफ प्रखंड में 420, दानापुर प्रखंड में 266, संपतचक प्रखंड में 85, बाढ़ प्रखंड में 66 सक्रिय मरीज हैं। पीएमसीएच के कोविड अस्पताल में 83 मरीज भर्ती हैं।
सोमवार की पीएमसीएच में तीन मरीजों की मौत हो गई। सुपौल के रहने वाले योगेंद्र नारायण चौधरी, पूर्णिया की शैली देवी और बाजार समिति की रहने वाली कल्पना सिंह की मौत हो गई। पीएमसीएच दो डॉक्टर और 12 कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं। पटना एम्स में 13 मरीज भर्ती हुए हैं। ये कंकड़बाग, फुलवारीशरीफ, बांकीपुर, किदवईपुरी, बुद्धा कॉलोनी के रहने वाले हैं । स्वस्थ होने पर 13 मरीजों को छुट्टी मिली। एम्स के सात डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इनमें तीन फैकल्टी और चार रेजिडेंट डॉक्टर हैं। दो डॉक्टरों को एम्स में भर्ती किया गया है। यहां भी कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में कटिहार के अरुण कुमार, अररिया के अजय कुमार सिंह और पटना के बोरिंग कैनाल रोड की आशा कुमारी शामिल हैं। एम्स में अभी 106 मरीजों का इलाज चल रहा है। एनएमसीएच में सोमवार को 15 मरीज भर्ती हुए । वहीं सात मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई। अब अस्पताल में 96 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहाँ तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। सीतामढ़ी के उमेश लाल, पत्रकारनगर पटना के राधेश्याम और मधेपुरा के फैजल्लाह खान की मौत हो गई।
कोरोना का संक्रमण पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कम है। ऐसी महिलाएं कम चपेट में हैं, जो घर में हैं। पुरुषों की तरह ही कामकाजी महिलाओं 75 में संक्रमण की रफ्तार तेज है। 25 से 49 वर्ष आयु की महिला और पुरुष में इस बार संक्रमण अधिक हो रहा है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक पटना जिले के लगभग छह हजार संक्रमित मरीजों के डाटा से पता चला है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम संक्रमित हो रही हैं। इसकी मुख्य वजह महिलाओं की गतिविधियां कम होना है। आयु पटना जिले में 3866 पुरुष तथा 1932 महिला संक्रमित हैं। पिछले साल भी पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम बीमार है। बीते साल 50 साल से ज्यादा उम्र के 75 फीसदी मरीज थे लेकिन मौजूदा लहर में 25 से 49 उम्र वर्ग के मरीजों की तादाद ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक 24 साल तक के कोरोना मरीजों की संख्या 29 फीसदी है। जबकि 25 से 49 साल के एज ग्रुप के 50 फीसदी कोरोना मरीज हैं। यह आंकड़े चिंता का कारण है।