ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पटना में कोरोना से महिला दारोगा की मौत, हॉस्पिटल में चल रहा था...

पटना में कोरोना से महिला दारोगा की मौत, हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

23-Aug-2020 12:53 PM

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार फ़ैल रहा है. कई लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. हालांकि इन दिनों पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुछ कम हुई है. लेकिन कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पटना जिले का है. जहां कोरोना से एक महिला दारोगा की मौत हो गई है. कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद महिला दारोगा को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मोतिहारी नगर थाना में पोस्टेड महिला दारोगा शारदा सिन्हा की कोरोना से मौत कोरोना से हुई है. बताया जा रहा है कि 17 अगस्त को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई. जिसके बाद मोतिहारी में ही उनका प्राथमिक उपचार कराया गया. मोतिहारी में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया था.


पटना में महिला दारोगा शारदा सिन्हा की कोरोना जांच कराई गई. जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दारोगा शारदा सिन्हा साल 1987 में बिहार पुलिस में कांस्टेबल के रूप में बहाल हुई थी.


उधर दूसरी ओर राज्य में इस सप्ताह कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को सभी 38 जिलों में एक लाख दो हजार 945 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें सिर्फ 2238 कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इधर 24 घंटे में 3531 लोग स्वस्थ हो गये. राज्य में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट अब 79.54 प्रतिशत हो गया है. बिहार में कोरोना से मरने वाले का आंकड़ा 600 के पार हो गया है.