ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / पटना में मिला कोरोना का एक और नया मरीज, आंकड़ा पहुंचा 27

पटना में मिला कोरोना का एक और नया मरीज, आंकड़ा पहुंचा 27

25-Apr-2020 05:08 PM

PATNA: राजधानी पटना में कोरोना का कहर जारी है. एक और नया मरीज मिला है. इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या पटना में 27 हो गई है. 

जो नया मरीज मिला है वह 35 साल का युवक खाजपुरा का रहने वाला है. शुक्रवार को मसौढ़ी और पटना के पटेल नगर के एक बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले थे. सबसे अधिक कोरोना मरीज खाजपुरा में है यहां पर करीब 22 मरीज संक्रमित मिले है. जगदेव पथ में भी एक मरीज मिला है. एक मरीज बख्तियारपुर के सलीमपुर एरिया का है. कुल मिलाकर पटना और आसपास एरिया को मिलाकर 27 मरीज मिले है.


कोरोना मरीज के संपर्क में आए 40 का लिया गया सैंपल

पटेल नगर के रहने वाले बैंक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बैंक के 40 स्टाफ का कोरोना सैंपल लिया गया है. इसके बारे में बताया जा रहा है कि जिस स्टाफ को कोरोना हुआ है वह करेंसी चेस्ट इंचार्ज थे. उनके पास कैश वैन के स्टाफ भी उनके पास आते थे. खाजपुरा में भी ऐसे मरीज मिले थे कैश वैन से एटीएम में पैसा डालते थे. वह इस बैंक में आते थे. इन सभी एंगल से जांच किया जा रहा है. बता दें कि जो बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले है वह पटना के पटेल नगर के रहने वाले हैं.