मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
30-Dec-2020 03:13 PM
PATNA : देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से 20 लोग संक्रमित मिल चुके हैं. कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर देश भर में ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच कराने की बात कही है. इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति मिलेगी. लेकिन इसे कई जगहों पर नजरअंदाज किया जा रहा है. इन सब के बीच कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा अब बिहार में भी पहुंच चुका है.
कोरोना के नए स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य समिति ने पटना के सदर अस्पताल समेत सभी अनुमंडलीय, रेफरल अस्पतालों के अलावा शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रिटेन से आए 92 यात्रियों की सूची देकर 24 घंटे में RT-PCR जांच कराने का मंगलवार को निर्देश दिया था. इसमें से 80 ऐसे यात्री हैं जो सीधे यूके से पटना पहुंचे हैं. इनकी जांच के लिए जिला स्वास्थ्य समिति ने पटना के गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के अधीक्षक, सभी 6 अनुमंडलीय अस्पतालों के उपाधीक्षकों को विशेष रूप बताया था. लेकिन इसमें से कई यात्रियों ने 24 घंटा बाद भी जांच नहीं कराया है.
इसमें पटना के हर इलाके के लोग शामिल हैं. जिला स्वास्थ्य समिति ने पटना के अस्पतालों को भेजी सूची में यात्रियों की यात्रा का विवरण और मोबाइल नंबर दिया है. इसमें किसी भी यात्री का पूरा पता नहीं दिया गया है. दिए गए नंबर पर बात करने पर कुछ यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच की बात कही तो कुछ ने खुद को पटना से बाहर बताया. कई यात्रियों का तो मोबाइल नंबर ही बंद है. कुछ यात्रियों का कहना है कि जांच के लिए कॉल आया है, एक - दो दिन में जाकर जांच करा लेंगे.