ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लव मैरेज करके पटना में छिपे थे, स्थानीय लोगों ने कोरोना संदिग्ध समझकर...

लव मैरेज करके पटना में छिपे थे, स्थानीय लोगों ने कोरोना संदिग्ध समझकर पोल खोल दी

18-Apr-2020 07:03 AM

PATNA : प्यार और कोरोना से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प मामला पटना से सामने आया है। पटना के दीघा इलाके में रह रहे एक प्रेमी युगल को स्थानीय लोगों ने कोरोना का संदिग्ध समझ लिया और इसकी सूचना पुलिस को भी डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसके साथ रह रही युवती से छानबीन शुरू की तब असलियत सामने आई। 


दरअसल मुजफ्फरपुर के रहने वाले इस युवक ने प्रेम विवाह किया था। दोनों दंपत्ति दीघा के मखदुमपुर इलाके में नाम बदलकर रह रहे थे लेकिन स्थानीय लोगों को आशंका हुई कि यह दोनों कोरोना के संदिग्ध हैं। किसी व्यक्ति ने पुलिस को यह जानकारी दी कि उस इलाके में रह रहे व्यक्ति की पत्नी बीमार है उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु हो गई। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है की युवक की पत्नी को टाइफाइड है। पुलिस ने कोरोना संदिग्ध होने की बात को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि लव मैरेज करने के बाद यह लोग यहां रह रहे थे।


हालांकि इस दंपत्ति के पास से पुलिस को अलग-अलग नाम वाले पहचान पत्र मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में भी इन दोनों से पूछताछ की है। सख्ती से पूछताछ के बाद लव मैरेज का मामला सामने आया है।