अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
23-Nov-2021 11:23 AM
PATNA:इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी की टीम ने धनरुआ CDPO ज्योति कुमारी के आवास पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को ज्योति के आरपीएस मोड़ स्थित आवास पर छापेमारी की जा रही है.
आपको बता दें इनके खिलाफ 22 नवंबर को विशेष निगरानी इकाई ने मामला दर्ज कराया था. उसके बाद से यह छापेमारी की जा रही है. निगरानी की टीम उनके घर में जांच-पड़ताल कर रही है. जानकारी के अनुसार एसवीयू ने ज्योति कुमारी के खिलाफ भादवि की धारा 13(1), 13(2) के तहत आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था.
स्पेशल सूत्रों की मानें तो ज्योति कुमारी को सरकारी सेवा में सेवा करते महज 10 साल हुए हैं, इसके बावजूद उन्होंने इतनी कम समय में करोड़ों रुपए का फ्लैट पटना के आरपीएस मोड़ पर खरीदा है और साथ ही चार से साढ़े 4 लाख नकद की भी बरामदगी हुई है.
सर्च वारंट स्पेशल कोर्ट की ओर से जारी किया गया था. इसी आलोक में रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ स्थित छापेमारी की जा रही है. बता दें कि हाल के दिनों में आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है.