मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
01-Oct-2020 07:07 AM
By BADAL ROHAN
DESK : गांधी मैदान थाने के बिस्कोमान के पास बुधवार की देर शाम गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है. वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार से पुलिस ने 74 लाख रुपए बरामद किए हैं.
यह रुपए कार की डिक्की में बैग के अंदर छिपाकर रखे गए थे, लेकिन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने जैसे ही डिक्की खुलवाएं तो उन्हें बैग लेकर संदेह हुआ. जिसके बाद उन्होंने जब बैग को खोला दंग रह गए. बैग रुपयों से भरा था.
सदर एसडीओ नितिन सिंह के अनुसार पकड़ी गई लग्जरी कार पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी का नंबर पाया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कार रोहतास के एक राजद नेता की है.हालांकि कि कार में नेता मौजूद नहीं थे. उनका चालक सोनू रुपयों की खेप लेकर जा रहा था. लेकिन उसके पास से रुपयों से संबंधित कोई कागजात नहीं पाया गया है. ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित राजद नेता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी.