ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / पटना में BSEB दफ्तर को STET अभ्यर्थियों ने घेरा, रिजल्ट जारी करने की...

पटना में BSEB दफ्तर को STET अभ्यर्थियों ने घेरा, रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर हंगामा

10-May-2023 12:48 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने के मांग को लेकर बिहार की अलग-अलग जगहों से आये STET कॉमर्स के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दफ्तर का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। गुस्साएं अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्हें आश्वासन नहीं रिजल्ट चाहिए।


प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें सरकार से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है और उनका रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें आश्वासन नहीं बल्कि रिजल्ट चाहिए और वह रिजल्ट भी बीपीएससी के नोटिफिकेशन जारी होने से पहले चाहिए ताकि वे शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सके। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं लेकिन सरकार उनकी मांग नहीं सुन रही है।


अभ्यर्थियों ने बताया बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर कहते हैं कि अखबार में नोटिफिकेशन निकाला जाएगा लेकिन अब तक कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार उनका रिजल्ट जारी करे और दो केंद्र पर रद्द हुई परीक्षा को फिर से लेकर नतीजे घोषित किए जाएं, अगर जल्द से जल्द रिजल्ट जारी नहीं होता है तो वे बीपीएससी की परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे।