ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल

17 दिसंबर को पटना में ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन, बापू सभागार में होगा बड़ा जुटान; आयोजन को लेकर तेयारियां हुईं तेज

17 दिसंबर को पटना में ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन, बापू सभागार में होगा बड़ा जुटान; आयोजन को लेकर तेयारियां हुईं तेज

25-Oct-2023 07:54 PM

By First Bihar

PURNEA: पूर्णिया के बाइपास रोड में स्थित ई होम्स पनोरमा में बुधवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा (परशुराम सेवा संस्थान) चाण्क्य जन जागरण यात्रा के तत्वाधान मे एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक और अध्यक्ष ई. आशुतोष कुमार झा कहा की आगामी 17 दिसंबर 2023 (रविवार) को बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा।


इस सम्मेलन के जरिए राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज अपनी मांगों को बिहार और केन्द्र सरकार के समक्ष रखेगा। मुख्य मांगों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन, ब्राह्मण समाज के सभी मेधावी गरीब छात्र-छात्राओं के लिए सभी जिला में वातावनुकुलित छात्रावास का निर्माण, ब्राह्मणों की शिक्षा के लिए वेद-विद्यालयों की स्थापना, राजनितिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। इसके साथ ही साथ लोकसभा में कम से कम 7 और विधानसभा चुनाव में 56 सीटें सभी राजनितिक दलों को देना सुनिश्चित करना होगा।


ई. आशुतोष झा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 7 नवम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रचंड भारत के सभी ब्राह्मण संगठन केन्द्र सरकार से सर्वण आयोग आर्थिक आधार पर आरक्षण एवं ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्रों में ब्राह्मणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। इसके बाद 17 दिसंबर को पटना के बापू सभागार में ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन में विशेष रूप से सामाजिक एवं समाज के गरीबों के लिए सक्षम समर्थ लोगों से समन्वय बनाकर उनके विकास की कार्ययोजना बनाकर उनके विकास की कार्ययोजना तैयार किया जाएगा।


इस मौके पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव गणेश मिश्र, युवा जिला अध्यक्ष सह युवा प्रभारी अमितेश झा, राजीव राय, मुरारी झा, बंटी मिश्रा, पंकज पाठक, मनोज झा, अक्षय चौधरी मनोज झा, बिट्टू राय, अभिषेक झा, आलोक कु. गौतम, राजेश झा, रतन झा, मनोज मिश्रा व अन्य लोग मौजूद थें।