गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, विकास को मिलेगी नई उड़ान
19-May-2021 08:37 AM
PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में ब्लैक फंगस का संक्रमण काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. मंगलवार को पटना में 13 नए मरीज मिले हैं. पटना एम्स में 6, आईजीआईएमएस में 4, और पारस में 3 मरीज भर्ती हुए. पटना एम्स में अब तक 32, आईजीआईएमएस में 13, पारस में 10, रूबन में चार और फोर्ड में 2 मरीज भर्ती हुए हैं. अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 61 हो गई है.
बिहार में तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर बिहार सरकार ने पटना AIIMS और इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को ब्लैक फंगस के उपचार के लिए विशेष केंद्र बनाया है. इनमें बेड के साथ-साथ अन्य व्यवस्था भी की जा रही है. IGIMS में 50 बेड की व्यवस्था की गई है. पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) में भी ब्लैक फंगस के इलाज को लेकर तैयारी चल रही है.
बता दें कि इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए विशेष सेंटर बनाया गया है. यह जानकारी देते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि संस्थान के RIO में 30 और ENT में 20 बेड फंगस इंफेक्शन के मरीजों के लिए रखा गया है. डॉक्टर का कहना है कि जितने भी जटिल मामले ब्लैक फंगस के आएंगे वह IGIMS में एडमिट किए जाएंगे.
वहीं, पटना मेडिकल कॉलेज में वार्ड खाेलने की तैयारी चल रही है. ब्लैक फंगस में प्रयुक्त किया जाने वाले इंजेक्शन पर ही अलॉट कर दिए गए थे. मंगलवार को अधीक्षक डॉ IS ठाकुर वार्ड खोलने की तैयारी को लेकर प्रयास में जुटे थे. नालंदा मेडिकल कॉलजे में तो पहले से ही पूरी तैयारी है.