गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
08-Sep-2020 07:18 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : पटना में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पटना सिटी के अगम कुआं थाना इलाके के भूतनाथ के HIG कॉलोनी की है. जहां चोरों ने पूर्व मंत्री व BJP नेता बैधनाथ साहनी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.
बताया जा रहा है कि 30 लाख से ऊपर के संपत्ति का सफाया चोरों ने कर दिया है. इसके साथ ही कागजात भी चोर लेकर गए हैं. जानकारी के अनुसार घर का ताला तोड़ कर चोर कमरे में दाखिल हुए और आलमीरा में रखा 6 लाख 25 हजार रुपये कैश ,सोने के जेबरात, कई अहम कागजात ,कीमती सामान समेत 30 लाख रुपये की चोरी कर चलते बने.
बीजेपी नेता के घर चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है.घर के पास लगे CCTV फुटेज को खंघाला जा रहा है. पूर्व मंत्री ने बताया कि वे अपने पुस्तैनी घर समस्तीपुर गए हुए थे, तभी वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही करवाई की जाएगी.