गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
30-Aug-2020 10:10 PM
By Badal
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक के काफिले पर हमला हुआ है. गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस हमले में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि भाजपा और राजद के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है. घटनास्थल पर कई थानों की टीम पहुंची है.
घटना पटना के खुसरुपुर थाना इलाके का है. जहां बड़ी हसनपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रणविजय यादव उर्फ लल्लू मुखिया के काफिले पर हमला हुआ है. खुसरुपुर थानध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी है कि बड़ी हसनपुर गांव एरिया में आरजेडी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े हैं. कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं. हालांकि फिलहाल स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है.

खुसरुपुर थानध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार झारखंड को आगे बताया कि दरअसल बीजेपी के कार्यकर्ता और आरजेडी के कार्यकर्ता अपनी-अपनी गाड़ी से जा रहे थे. इस दौरान दोनों की गाड़ी एक दूसरे में टच हो गई. जिसके कारण दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे की पिटाई कर दी. उधर भाजपा विधायक रणविजय यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने आरजेडी कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है.
