ब्रेकिंग न्यूज़

अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना

पटना के बाइकर्स गैंग फिर से भिड़े, बीती रात पटेल नगर में जमकर मारपीट

12-Nov-2019 07:32 AM

PATNA : पटना में बाइकर्स गैंग का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पटना पुलिस चाहे बाइकर्स गैंग पर नकेल कसने के लाख दावे कर ले लेकिन शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब बाइकर्स गैंग के बीच आपसी गैंगवार की घटना सामने नहीं आती। सोमवार की देर रात भी पटना के पटेल नगर में बाइकर्स गैंग का उत्पात देखने को मिला।


पटेल नगर में सोमवार की देर रात किंग्स ऑफ पटना के बाइकर्स ने लालबाबू मार्केट में जमकर उत्पात मचाया। लगभग दो दर्जन से ज्यादा युवक हाथ में रॉड और तलवार लिए लालबाबू मार्केट से लेकर भवानी पथ मोड़ तक घंटों उत्पात मचाते रहे लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। किंग्स ऑफ पटना के बाइकर्स की मारपीट कुछ स्थानीय लड़कों के साथ हुई जिसके बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। 


मारपीट की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानें बंद होने लगी। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक किंग्स ऑफ पटना के बाइकर्स ने पिछले दिनों सीडीए कॉलोनी के एक लड़के को पीट दिया था। सोमवार की शाम भी बाइकर्स गैंग में सागर नाम के एक लड़के की पिटाई कर दी जिसके बाद दोनों तरफ से टकराव बढ़ गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पटेल नगर इलाके में किंग्स ऑफ पटना के बाइक अपना दबदबा कायम करना चाह रहे हैं। हर दिन इलाके में उनकी गुंडागर्दी बढ़ रही है लेकिन पुलिस सख्त एक्शन नहीं ले रही। हालांकि घटना के बाद पहुंची पुलिस ने बाइकर्स गैंग के बदमाश अंकित संस्कार को हिरासत में लिया है।