गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
15-Feb-2021 09:36 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजधानी पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप के झटके को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि तीव्रता ज्यादा न होने से कोई नुकसान की सूचना नहीं है. नालंदा के निकट रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि भूकंप को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है. दक्षिण बिहार के साथ-साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल गए हैं.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार रात्रि बिहार में नालंदा के निकट रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र Nalanda, Bihar, India से 20 किलोमीटर उत्तरपश्चिम (NW) में था. भूकंप भारतीय समयानुसार 9:23 PM बजे सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में आया.
राजधानी पटना के कई इलाकों में रहने वाले लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया है. राजधानी पटना के कई इलाकों में रहने वाले लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया है. सोमवार रात 9 बजकर 23 मिनट पर राजधानी में लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किये. माना जा रहा है कि दो से ढाई सेकेंड के लिए लोगों ने इसे फील किया. भूकंप सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में आया.

भूकंप आने पर क्या करें -
1. अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं।
2. घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें।
3. भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
4. अगर रात में भूकंप आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।
5. घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।
6. अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढंके।
7. मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके।
8. अगर आपके पास कुछ उपाय ना हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें।
Tremors felt in Patna.
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 15, 2021
I wish everyone safety and plead all to be attentive, take safety precautions & move to safe open spaces if needed.
