Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन
04-Jun-2020 09:09 AM
PATNA: प्रेम प्रसंग में लड़की के सुसाइड करने के बाद परिजन शव को बोरा में लेकर आए और फतुहा में गंगा नदी में फेंकने लगे. इस दौरान लोगों को शक हुआ किसी जिंदा लड़की को हत्या की नियत से गंगा नदी में फेंक रहे हैं. जिसके बाद लोग भड़क गए और शव फेंकने वाले लड़की के परिजनों की पिटाई कर दी. यह घटना पटना के फुतहा की है.
प्रेम प्रसंग में की थी सुसाइड
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजगीर की रहने वाली नाबालिग लड़की ने प्रेम प्रसंग में घर में की सुसाइड कर ली. वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी. उसके चार चाचा शव को बोरे में बंद कर उसे ठिकाना लगाने गाड़ी से फतुहा के नदी थाने के सबलपुर आए थे. गांव वालों ने उन्हें शव को ठिकाने लगाते देख लिया. जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ देख भीखा लाल, टुनटुन कुमार, सूरज कुमार और कन्हैया लाल और मौसेरा भाई गुड्डू कुमार भागने लगे. इस दौरान भीड़ ने गुड्डू को पकड़ लिया और पिटाई कर दी.
पुलिस पर पथराव
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. भीड़ कंट्रोल करने की कोशिश करने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला कर लिया. भीड़ पुलिस पर पथराव करने लगी. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने किसी तरह से भीड़ से चंगुल से बचाया. बताया जा रहा है कि अगर पुलिस नहीं पहुंची तो जान बच पाना मुश्किल था. पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद ही पता चल पाएगा.