Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
30-Sep-2019 05:20 PM
PATNA : बिहार में भारी बारिश से चारो ओर तबाही मची हुई है. बिहार के कई जिले इसकी चपेट में हैं. राजधानी पटना का सबसे बुरा हाल है. यहां 80 फीसदी आबादी प्रभावित है. शहर में भीषण जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. खाने-पिने और जरूरत की चीजों की किल्लत बढ़ गई है. पटना के ग्रामीण इलाकों और स्लम एरिया में दर्जनों कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं. इस दौरान उद्योग मंत्री श्याम रजक ने अपने विधानसभा इलाके के कई गावों में दौरा किया.
भोजन और पानी के लिए मारामारी मची हुई है. दुकानों से आलू, प्याज, चावल, आटा समेत अन्य सामग्रियां भी गायब होते जा रही है. कई दुकानों में राशन सामग्रियां मिलनी बंद हो गई हैं. मंत्री श्याम रजक ने पटना के फुलवारी प्रखंड के रामपुर, फरीदपुर, कोरा, विरनचक, महमदपुर, सकरैचा, परसा, अब्दुल्लाचक और पुनपुन प्रखंड के डेहरी, कल्याणपुर, बाजितपुर, बरामा गावों का दौरा किया. इन इलाकों में लगभग 70 से ज्यादा कच्चे मकान धवस्त हो गए.
बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक ने कहा कि बारिश से प्रभावित इलाकों में स्थिति गंभीर है. लोगों तक राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. हेलीकॉप्टर के माध्यम से लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. एसडीआरएफ की टीम भी लोगों की मदद करने में जुटी हुई है.