Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर
04-Aug-2022 02:34 PM
PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। लूटपाट और डकैती जैसी घटनाएं तो राज्य में आम हो गई है। ताज़ा मामला पटना से सटे बिहटा का है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक प्राइवेट बैंक के डिप्टी मैनेजर के साथ लूटपाट की गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने मिलकर राणा राजीव प्रताप को अपना निशाना बना लिया।
घटना बिहटा थाना क्षेत्र के कालीस्थान की है। दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी वहां पहुंचे और हथियार के बल पर राणा राजीव प्रताप से सोने की चैन सहित कैश लूट लिए। घटना को अंजाम देकर अपराधी बड़ी आसानी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके की घेराबंदी करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक़, बैंक कर्मचारी राणा राजीव प्रताप कोईलवर से बिहटा स्थित ऐक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के रूप में पदस्थापित है। कोइलवर थाना क्षेत्र के पठन टोली से अपने बाइक से डियूटी के लिए आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात हथियार बन्द अपराधियों ने बाइक को ओवरटेक कर बाइक को रोकने को कहा। बाइक रुकते ही उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार निकाल दिए और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल इस मामले में पीड़ित कर्मचारी ने लिखित शिकायत बिहटा थाना में दर्ज कराई है।