ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

पटना में बजरंग दल का जबरदस्त हंगामा, कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक गाड़ियों को रोका

पटना में बजरंग दल का जबरदस्त हंगामा, कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक गाड़ियों को रोका

14-Sep-2021 03:47 PM

PATNA : पटना में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतारकर खूब हंगामा किया. हंगामे के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई. लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई. बारिश के बावजूद भी कार्यकर्ता सड़क पर डटे रहे और विरोध-प्रर्दशन किया. कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की. 


दरअसल, ये पूरा मामला करबिगहिया इलाके में पानी टंकी के पास राजेश कुमार गौंड की एक खटाल से जुड़ा है. जिसमें बीते 9 सितंबर को आग लग गई थी. आगलगी की इस घटना में तीनों मवेशियों की मौत हो गई थी. घटना के अगले दिन भी कार्यकर्ताओं ने आवाज़ उठाई थी लेकिन जक्कनपुर थाना की पुलिस ने संभाल लिया था. लेकिन आज पटना के चिड़ैयाटांड़ इलाके में सड़क पर उतर आए. इन्हें स्थानीय इलाके के युवकों का भी सपोर्ट मिल गया. जिस कारण चिड़ैयाटांड़ पुल के नीचे वाले लेन के पास बैरिकेडिंग कर रोड को जाम कर दिया. 


मौके पर जक्कनपुर थानेदार मुकेश वर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद थे. इन्हें एक्स्ट्रा SRF की फोर्स को बुलाना पड़ा. पुलिस ने पहले तो समझाने-बुझाने का प्रयास किया. एक बार हंगामा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता मान भी गए. सड़क से जाम हटा दिया गया. लेकिन, दो मिनट बाद ही कार्यकर्ताओं ने चिड़ैयाटंड़ पुल के बीचों-बीच जाम लगा दिया जिसके बाद पुलिस टीम वहां भी पहुंची. यहां से जाम हटाने के लिए पुलिस को कुछ प्रदर्शनकारियों के ऊपर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. तब जाकर सड़क से पूरा जाम हट पाया. 


थानेदार मुकेश वर्मा ने बताया कि उनकी टीम खटाल में आग लगाने वालों और मवेशियों की हत्या करने वालों की तलाश लगातार कर रही है.  इन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था को पहले की तरह बहाल कर दिया गया है.