बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Apr-2020 08:21 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से फ़ैल रहा है. बिहार में आज एक और कोरोना मरीज के मामले की पुष्टि हुई है. राजधानी पटना की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 32 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. हैरानी की बात है कि इस महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं रही है. इससे पहले भी वैशाली वाले संक्रमित मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली थी. जसिकी मौत पटना एम्स में ही शुक्रवार को हुई थी. इस मरीज के मिलने के साथ ही बिहार में अब टोटल 86 मामले हो गए हैं.
राजा बाजार में बढ़ा खतरा
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना की यह महिला खाजपुरा इलाके की रहने वाली है. खाजपुरा में कोरोना मरीज मिलने के बाद राजा बाजार इलाके में रहने वालों लोगों के बीच भय बढ़ गया है. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पॉजिटिव महिला ब्रांड फैक्ट्री शोरूम के बगल वाली गली में रहती थी. जो फिलहाल 17 अप्रैल से पटना एम्स में भर्ती है.
खाजपुरा इलाका सील
महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद फिलहाल खाजपुरा इलाके को सील कर दिया गया है. 3 किलोमीटर के एरिया को अब सील कर सेनेटाइज किया जायेगा. घर-घर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके साथ ही प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि महिला कितने लोगों के संपर्क में आई है. उनकी तलाश की जा रही है. जितने लोगों के संपर्क में यह महिला आई है, उनका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जायेगा.
कई बीमारियों से पीड़ित है महिला
पटना एम्स प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस महिला की उम्र 32 साल है. यह महिला कई बीमारियों से पीड़ित है. 17 अप्रैल को ही महिला को एम्स में भाटी कराया गया है. इसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इस महिला को खांसी, बुखार, बदन दर्द और चेस्ट पेन की शिकायत है.

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...