अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
01-Jan-2021 07:57 PM
By Badal
PATNA : राजधानी पटना में एक जवान की मौत हो गई है. ड्यूटी पर तैनात जवान की सड़क हादसे में जान गई है. जबकि दो अन्य जवान बुरी तरह जख्मी हो गए. मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया है. नववर्ष की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना पटना के दनियावां थाना इलाके की है, जहां NH -30 पर गश्ती के दौरान होमगार्ड के जवान को बेलगाम ट्रैकर ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान साधु यादव के रूप में की गई है. इस बड़े हादसे में दो अन्य जवान गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैंम, जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दुर्घटना में जवान के मौत के बाद काफी समय बीत जाने के बाद भी होमगार्ड के पदाधिकारी मृतक को देखने नही पहुंचने और ना ही पीड़ित परिवार से मिले, इसको लेकर परिजनों में खासी नाराजगी देखी गई है. प्रत्यक्षदर्शी होमगार्ड के जवान ने बताया कि दनियावां थाना के थानाध्यक्ष के निर्देश पर NH-30A सड़को पर गस्ती की जा रही थी. उसी दौरान वेलगाम टैक्टर ने तीन जवान को कुचल दिया. जिसमें एक कि मौत हो गई और दो घायल हुए. मृतक होमगार्ड के जवान को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा गया है. घायल जवानों का इलाज दनियावां के स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है.