ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन

पटना में आर्मी जवान की पत्नी निकली कोरोना पॉजिटिव, नवजात बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव

पटना में आर्मी जवान की पत्नी निकली कोरोना पॉजिटिव, नवजात बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव

23-May-2020 08:14 AM

PATNA : पटना जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। दानापुर में आर्मी जवान की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद न्यू मिथिला कॉलोनी के शांति नगर को सील कर दिया गया है।


दानापुर थाने की न्यू मिथिला कॉलोनी शांति नगर में आर्मी जवान की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को शांति नगर की गली को सील कर दिया गया। सीओ महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक महीने पहले सेना का जवान छुट्टी पर आया था। सेना जवान की गर्भवती पत्नी ने पिछले 20 मई को सैनिक की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। सैनिक अस्पताल में  जवान की पत्नी का कोरोना टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव पायी गयी। वहीं नवजात शिशु की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। सीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर इलाके को सील किया जा रहा है। 


इधर एनएमसीएच के शिशु गहन चिकित्सा ईकाई निक्कू में कोरोना संक्रमित मां और दो दिनों के नवजात को भर्ती किया गया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि नवजात के सैंपल  कोआरएमआरआई भेजा गया था। दानापुर निवासी महिला कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती की गयी थी।


बता दें कि राजधानी में शुक्रवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित में एक धनरुआ बाकी अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत के रहने वाले हैं। कोरोना पॉजिटिव सभी चार मई को सूरत से ट्रक पर सवार होकर पटना लौटे थे। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। आज मिले मरीजों को मिलाकर जिले में कोरोना के कुल मामले 186 हो गए हैं।


बताया जा रहा है कि अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत व अन्य स्थानों पर रहने वाले करीब 60 लोग गुजरात के सूरत से ट्रक पर सवार होकर चार मई को पटना लौटे थे। इसके बाद पांच मई को उन्हें फौजदार सिंह प्लस टू विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य जांच में पहले आठ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद प्रशासन ने सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सूरत से लौटे लोगों में से सात और संक्रमित निकले। क्यों कि सभी सीधे क्वारंटाइन किए गए थे इस लिए वायरस की चेन नहीं बन पाई है।