ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / बद से बदतर हुई पटना की हवा, सोचिए... एयर पॉल्यूशन कम करने के...

बद से बदतर हुई पटना की हवा, सोचिए... एयर पॉल्यूशन कम करने के लिए आप क्या कर सकते हैं

05-Nov-2019 12:46 PM

PATNA : राजधानी पटना की हवा तेजी के साथ खराब हो रही है। एयर पॉल्यूशन के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से आज दोपहर 12 बजे जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक पटना एयर क्वालिटी इंडेक्स में 426 पर पहुंच गया है जो सीवियर कैटेगरी के तहत आता है। पटना के लिए यह दमघोंटू वाली स्थिति है। 


दिवाली की अगली सुबह से पटना में लगातार एयर पॉल्यूशन  बढ़ रहा है। छठ पूजा के दिन इसमें एकाएक उछाल आया। सोमवार की शाम 4 बजे पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स 383 पर था जो वेरी पुअर कैटेगरी में आता है। लेकिन आज यह बढ़कर 426 पर पहुंच गया है। पटना के अलावे बिहार के जिन अन्य शहरों में पॉल्यूशन  सबसे ज्यादा बढ़ा हुआ है उनमें मुजफ्फरपुर भी शामिल है। मुजफ्फरपुर की हवा पटना से भी ज्यादा खराब है। 


बिहार में बढ़ते एयर पॉल्यूशन  को देखते हुए सरकार ने कल हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। प्रदूषण कम करने के लिए सरकार की तरफ से कई फैसले भी लिए गए हैं लेकिन खराब होती हवा को देखते हुए यह सब की जवाबदेही है कि प्रदूषण नियंत्रण पर काम किया जाए। अगर आप अपनी तरफ से हवा को साफ बनाए रखने की कोई पहल करते हैं तो निश्चित तौर पर इसका फायदा सबको मिलेगा।

1.धुम्रपान पर नियंत्रण.
2.कारखानों के चिमनियों में फिल्टरों का उपयोग.
3. अधिक-से-अधिक पेड़ लगाएं.
4. वाहनों में तेज हार्न न लगाएं.