Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
12-Sep-2023 10:03 AM
By Mayank Kumar
PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए वार्ड पार्षद के घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। सोमवार की देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि हाल ही में पार्षद पति निलेश मुखिया की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
दरअसल, बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा नगर परिषद वार्ड संख्या 13 की पार्षद पूनम देवी के घर पर चढ़कर सोमवार की रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी की है। गोलीबारी की इस घटना में वार्ड पार्षद पूनम देवी का बेटा निखिल कुमार बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने ही बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। बिहटा पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली भी बरामद किया है। पीड़ित महिला वार्ड पार्षद ने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।