Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
11-Sep-2021 01:34 PM
PATNA : पटना में आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के MBBS फर्स्ट इयर के छात्रों ने सभी ओपीडी सेवा बंद कर दी है. दरअसल, छात्र यूनिवर्सिटी की ओर से जारी रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में 35 से 40 प्रतिशत छात्रों को फेल कर दिया गया है.
पीएमसीएच में 180 में से 25 छात्र फेल हो गए हैं. इसी तरह सभी जगह का रिजल्ट दिया है. इसके अलावा छात्रों का कहना है कि पीएमसीएच कैंपस में स्थापित सेंट्रल लाइब्रेरी छात्रों के पढ़ने के लिए एकमात्र जगह है जहां सभी तरह की व्यवस्थाएं मौजूद हैं. लेकिन कॉलेज ने संसाधन पूरा नहीं रहने की बात कहकर उसे भी बंद कर दिया है.
दरअसल, आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी की ओर से एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का रिजल्ट 30 अगस्त को जारी किया गया था. रिजल्ट में कई स्तरों पर गलती पाई गई है. छात्रों का आरोप है कि ऑब्जेक्टिव वाले प्रश्न को सही करने के बावजूद उसमें जीरो दिया गया है. इसी तरह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को ठीक करने के बाद भी मार्क्स नहीं दिए गए हैं.
रिजल्ट की वजह से छात्रों में काफी आक्रोश है. कई ऐसे छात्र हैं जिन्हें 1 नंबर से फेल कर दिया गया है. छात्रों ने पहले ओपीडी को बंद करवा दिया. अब प्रिंसिपल कक्ष के सामने आकर इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि उन्हें इस तरह के गलत रिजल्ट जारी न किये जाएं.