मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
30-Dec-2020 11:49 AM
PATNA : पटना में दो मासूम बच्चियां मानव तस्करी गिरोह के हाथ लगने से बाल-बाल बच गईं. दोनों बच्चियों को पटना के चांदमारी रोड में एक टेलर मास्टर ने 24 घंटे से अपनी दुकाम में बंद करके रखा हुआ था.
मंगलवार की रात 11 बजे स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया है. बरामद की गई बच्चयियों में से एक बच्ची की हालत बेहद बुरी है. उसे ठंड लगा है और दोनों बच्चियां बुरी तरह से डरी हुई है.
बरामद बच्चियों का कहना है कि दुकानदार उन्हें कहीं बाहर भेजने वाला था. लोगों की मानें तो बच्चियों की बात से यह मानव तस्करी का मामला लगता है. बताया जाता है कि दोनों बच्चियां जक्कनपुर थाना इलाके की रहने वाली हैं और सोमवार से गायब थी. दोनों के परिजन 24 घंटे से बच्चियों को तलाश रहे थे.
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे टेलर की दुकान के बाहर से गुजर रहे थे, तभी बच्चियों की रोने की आवाज आई. जब लोगों ने दुकान का शटर खोलवाया तो अंदर दोनों बच्चियां मिली. दोनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों की सूचना पर कंकड़बाग पुलिस पहुंची और आरोपी को थाना ले गई. बच्चियों का कहना है कि दुकानदार ने उन्हें मारा-पीटा और उनके ऊपर बार-बार पानी फेंक रहा था. पुलिस जांच में जुटी है और मामले को संदिग्ध मान रही है.